बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम अब डॉ. मनमोहन सिंह विश्वविद्यालय होगा, कर्नाटक सरकार ने की घोषणा

“कर्नाटक सरकार बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में ‘डॉ. मनमोहन सिंह विश्वविद्यालय’ करेगी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बजट भाषण में यह घोषणा की। यह भारत में सिंह के नाम पर पहला विश्वविद्यालय होगा। बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी की स्थापना 2017 में हुई थी।
“यूनिवर्सिटी का नाम सबसे पहले 2020 में बदला गया था और अब 2025 में फिर से नाम बदला जाएगा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पहले ही बेंगलुरु विश्वविद्यालय में सिंह के योगदान पर एक शोध केंद्र बनाने की बात कही थी।

About The Author

Share the News