प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (दरोगा) नागरिक पुलिस के 4543 पदों पर भर्ती की कवायद जल्द शुरू होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दरोगा सीधी भर्ती की कवायद जल्द शुरू करने जा रहा है। बता दें कि प्रदेश पुलिस में जल्द करीब 24 हजार पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 4543 दरोगा के पद भी शामिल हैं। फिलहाल सिपाहियों से पहले दरोगा भर्ती को तवज्जो देने की तैयारी है।
मालूम हो कि डीजीपी मुख्यालय द्वारा भर्ती बोर्ड को 19220 सिपाही एवं उसके समकक्ष पदों तथा उपनिरीक्षक एवं उसके समकक्ष 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बोर्ड ने इन दोनों पदों पर भर्ती के लिए पहले अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की थी, हालांकि इसमें लगातार विलंब होता जा रहा है।
दरोगा भर्ती में शासन ने आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का प्रस्ताव बीते दिनों मंजूर कर लिया है, जिससे भर्तियों का रास्ता साफ हो चुका है। वहीं सिपाही भर्ती के लिए कुछ बिंदुओं पर शासन से सहमति मांगी गई हैं। शासन से अभी तक सहमति नहीं मिलने की वजह से इसमें और विलंब होने के आसार हैं। इस दरम्यान दरोगा के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेजी से जारी है। सूत्रों की मानें तो अगले माह इसकी विज्ञप्ति जारी की जा सकती है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ