वनवासी बस्ती में पहली बार मनाई गई क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती

पिंडरा। तहसील क्षेत्र के चक्का मुसहर बस्ती में पहली बार भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक, क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम उड़ान ट्रस्ट इंडिया, नट समुदाय संघर्ष समिति, और समाज उत्थान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
जयंती समारोह में लगभग 75 महिलाओं और 15 किशोरियों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार इस बस्ती के निवासियों को पहले सावित्रीबाई फुले के योगदान के बारे में जानकारी नहीं थी। यह पहल उड़ान ट्रस्ट इंडिया और उनके सहयोगी संगठनों द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों में शैक्षिक और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। उड़ान ट्रस्ट के संयोजक प्रेम नट और उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को प्रेरणा मिली।
समाज के वंचित वर्गों में शैक्षिक जागरूकता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज के जयंती कार्यक्रम मे रीता देवी, प्रेम नट, अनिल कुमार, प्रीति, रुपा, रिंकी, रीता देवी सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौजूद हैआदि सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News