बड़ागांव। थानाक्षेत्र में सोमवार की शाम हुई मारपीट की दो घटनाओं में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। घायल पक्षों ने विपक्ष के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। बड़ागांव पुलिस सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराते हुए मामले की जांच कर रही है।
पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की पहली घटना इसी थानाक्षेत्र के रतनपुर में घटित हुई जिसमें पिंटू, गिरधारी,प्रीतम एवं अंजू ने अपने पड़ोसी रिमा पटेल को मारपीट कर घायल कर दिया वहीं मारपीट की दुसरी घटना में कुसमुरा गांव निवासी दीपक कुमार सरोज को पड़ोस के संदेश,अंशू एवं सीता मारने पीटने लगे तथा बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी पुजा सरोज को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार