चांदी में मामूली तेजी, ये ₹86,055 प्रति किलोग्राम बिक रही~~~~
साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 421 रुपए बढ़कर 76,583 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने की कीमत 76,162 रुपए प्रति दस ग्राम थी।
वहीं, चांदी का भाव आज 38 रुपए बढ़कर 86,055 रुपए पर पहुंच गया। कल चांदी 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 76,583
22 70,150
18 57,437

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ