बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी~~~~
यूपी के सीतापुर में रेउसा थाना क्षेत्र में सोमवार की तड़के दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर कोहरे के कारण हादसा हो गया। ट्रकों की टक्कर से पुलिस पिकेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। एक ट्रक ने पुलिस पिकेट को भी रौंद दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वाहनों के भिड़ने से कोई घायल नहीं हुआ है। हादसे के बाद से मार्ग काफी देर तक अवरुद्ध रहा।
पुलिस ने मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद क्रेन की मदद से सड़क से ट्रकों व उससे बिखरे समान को हटाया। एक ट्रक महमूदाबाद से लकड़ी लेकर वाया रेउसा होते हुए तंबौर की ओर जा रहा था। वहीं, दूसरा ट्रक आलू लादकर शाहजहांपुर से बहराइच जा रहा था। दोनों वाहन रेउसा चौराहे पर कोहरे के बीच एक दूसरे से टकरा गए।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ