पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार निवासी आँचल पत्नी दीपक मोदनवाल ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 दिसंबर की रात लगभग 11.30 बजे के करीब मेरे पति दीपक ने माँ बहन की भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए मारा पीटा जिससे बायें आँख व शरीर में चोटे आई, और इसी विवाद को लेकर 26 दिसंबर को रात 11.00 बजे के करीब मेरे पति दीपक व सोनू मोदनवाल, नन्दिनी व माधुरी ने मिलकर मारा पीटा और बोले कि यहाँ से चली जाओ नही तो जान से मार दूंगा, पति के दुकान पर काम करने वाला नौकर करन कश्यप वह भी विपक्षीगण लोगो को साथ देता है।
आंचल के प्रार्थना पत्र पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार