जमीनी विवाद में मिल रही है जान से मारने की धमकी

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुर रोह निवासी मेहीं लाल फूलपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे ही गांव के दूधनाथ , राजकुमार,रमेश चौहान, प्रमोद चौहान, प्रदीप चौहान , प्रकाश चौहान , पन्ना लाल व पंचम उपरोक्त लोगों द्वारा गांव सभा का भीटा व तालाव आराजी नं 310 व 311को फर्जी तरीके से अपने नाम से करा लिया गया था जो निरस्त कर दिया गया है। और वर्तमान खतौनी में उपरोक्त आराजी मे भीटा व तालाब अंकित है।
उप जिलाधिकारी पिण्डरा द्वारा पत्थर गड़वा कर कटीलें तार से शासन व प्रशासन द्वारा घेरा बन्दी कर दिया गया इसी रंजिश को लेकर उपरोक्त लोगों द्वारा मेही लाल को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मेहीं लाल के तहरीर पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ फूलपुर थाने द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About The Author

Share the News