पिंडरा।विकास खंड पिंडरा के प्राथमिक विद्यालय सैरा गोपालपुर में दैनिक प्रार्थना के बाद प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना वीर गाथा प्रोजेक्ट व सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन एकता दिवस मनाया गया बच्चों ने देश के बहादुर जवानों के बहादुरी की गाथा व उनके बलिदान के गीत गाकर मां सरस्वती के परिसर को भावपूर्ण बना दिया गया। साथ ही अपने महान नव भारत के निर्माता सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिवस मनाते हुए उनके कृतित्व को याद किया वहीं दूसरी तरफ बच्चों द्वारा चित्रकला, निबंध व गायन गीत की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बेहतर बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा आज खेलकूद का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार