पिंडरा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर सोमवार को सायंकाल में पिंडरा खण्ड के स्वयंसेवकों ने पिंडरा स्थित हरियाली लान में शस्त्र पूजन किया और बाजार मे 2 किमी तक पथ संचलन किया। इस दौरान पिंडरा बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास बाजार के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ स्वयंसेवक वीरेंद्र जी रहे। अध्यक्षता रमेश व संचालन जिला बौद्धिक प्रमुख हेमंत ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामाश्रय, परमानंद , बृजभूषण ,प्रमोद , ओमप्रकाश,संजय समेत अनेक लोग रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार