बड़ागाँव थाना क्ष्रेत्र के भगवानपुर खुटहना निवासी सुमन देवी उम्र 35 की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई । महिला की मौत के बाबत उसके पति वीरेंद्र ने बताया कि मेरी पत्नी सुमन देवी आज लग्भग चार बजे बाबतपुर स्थित एक निजी स्कूल में कार्य करती थी और शाम लग्भग चार बजे वह स्कूल से पैदल घर आ रही थी और जैसे ही वह मुख्य मार्ग से बह अपने भगवान पुर स्थित गाँव के लिये मुड़ी तभी उस पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई औऱ उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई । मृतका के परिवार में दो लड़के व एक लड़की थे । मृतक का पति मज़दूरी कर के जीवन यापन करता था । वही आकाशीय ब्जिली से आकस्मिक महिला की हुई मौत की सूचना मिलते ही विधायक पिंडरा डॉ अवधेश सिंह ने महिला का पीएम कराने की बात कह कर उसे तीन दिन में दैवीय आपदा राहत कोष से उसे चार लाख आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है ।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार