पिण्डरा-फूलपुर थानाक्षेत्र मे पाऊडर बेचने आये दो लड़को ने एक महिला का सोने का चैन लेकर गायब हो गये।
बता दे कि स्थानीय थाना के करखियाव गाँव मे पाउडर बेचने आये दो लड़को ने महातीम सिंह के घर सुबह 10:30 बजे उनकी औरत से पुराना बर्तन साफ और सोना की सफाई की बात कहा तथा एक खास की किस्म का पाऊडर दिखाया जिसके बाद महिला ने सोने की चैन साफ करने के लिए लाकर दिया।जिसे उन लड़को ने प्लास्टिक के पन्नी मे रखकर कहा की बीस मिनट मे साफ हो जायेगा।यह कहते हुए प्लास्टिक की पन्नी महिला को दे दिया।जब महिला घर मे जाकर प्लास्टिक को खोलकर देखा तब प्लास्टिक मे सोना नही पाया।जिसके बाद जोर जोर से आवाज लगाने लगी जिसके बाद दोनो लड़के मोटरसाइकिल से फरार हो गये।गाँव वालो ने उनको खोजना सुरू कर दिया लेकिन वो दोनो फरार होने मे कामयाब हो गये।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार