पिंडरा। पिंडरा बाजार में कांग्रेसियों ने डाक्टर मनमोहन सिंह का जन्मदिन राकेश सिंह के नेतृत्व में केक काट कर मनाया गया ।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम ने कहा कि देश में उदारीकरण एवं आर्थिक सुधारो के प्रणेता व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डाक्टर मनमोहन सिंह ने मनरेगा, भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, जैसी शानदार कल्याणकारी नीतिया व अधिकार दिऐ ।
ऐतिहासिक प्रयासों के चलते भारत दुनिया की चुनिंदा आर्थिक शक्तियों में शुमार हुआ आपकी ईमानदारी
कर्मठता सादगी और विनम्रता हम सबके लिए प्रेरणा हैं। ईश्वर आपको खूब स्वस्थ और दीर्घायु रखें।
मौके पर उपस्थित कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम जिला सचिव राकेश सिंह( रिशु )रतन सेठ, प्रदीप बेन बंसी, संदीप मौर्य,लोकेश कुमार सिंह, डाक्टर हौसिला सिंह, रविन्द्र कुमार, परसुराम, अमरनाथ सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार