सोनभद्र से गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक चालक की मौत

बड़ागाँव थाना क्षेत्र के सिसवाँ गाँव के पास बीती रात सोनभद्र से गिट्टी लादकर जौनपुर जा रहे ट्रक चालक की मौत हो गई ।घटना के संदर्भ में बड़ागाँव पुलिस ने बताया कि बीती रात लग्भग 1 बजे ग्रामीणों की सूचना मिली कि एक खड़ी ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ है जिसके मुह से खून निकल रहा है मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक चालक को लेकर पास के ही निजी हॉस्पिटल में ले गई जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक ट्रक चालक कि पहचान वीरेंद्र यादव उम्र 48 वर्ष जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गाँव का है और सोनभद्र से गिट्टी लादकर वह जौनपुर जा रहा था और मृतक ट्रक चालक ही ट्रक मालिक है और उसके परिवार में दो पुत्र है ।

About The Author

Share the News