जीत के प्रति जताया सांसद ने जताया धन्यवाद।
पिंडरा।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय राय ने कहाकि पिंडरा की जनता ने इस बार इतिहास रचा और इंडिया गठबंधन को मत देकर जनता को जेब मे रखने वालों को सबक सिखाने का काम किया है।
उक्त बातें रविवार को रात्रि 7 बजे पिंडरा विस क्षेत्र के नयेपुर स्थित भागीरथी इंटर कालेज में आयोजित धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि पिंडरा की जनता ने ईमानदारी दिखाई और सुख दुख में साथ रहने वाले को अपना जनप्रतिनिधि चुना। धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने कहाकि अपने सांसद नहीं बहन और बेटी चुना है अगर अमूल फैक्ट्री में क्षेत्रीय लोगों की भर्ती नहीं हुई तो यह फैक्ट्री हम चलने नहीं देंगे जिस तरह जनता ने मेरे ऊपर विश्वास कर जिताया है उसे सही साबित करूंगा । जनता के बीच रहकर उनके समस्याओं को सुलझाने का काम करूंगा। चाहे वह काशी द्वार को लेकर किसानों की समस्या हो या फिर अमूल प्लांट में स्थानीय लोगों के उपेक्षा का प्रश्न हो।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजीव राम, श्रीप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, विस अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, मुमताज हुसैन अनेई, रहीम शेख, विनोद, भास्कर , संतोष पटेल,प्रेम कुमार नट, रामसेवकचौहान ,आरती सरोज,मालती पटेल , शान्तनु राय, लाल बहादुर दुबे ,मनीष गिरी, सहित दर्जनों सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे ।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार