पिण्डरा-स्थानीय तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर को ग्राम न्यायालय का निरीक्षण करने पहुँचे जिला जज संजीय पाण्डेय से अधिवक्ताओ ने शिष्टाचार भेट की। इसके साथ ही अधिवक्ताओ ने जिला जज को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के जरिए अधिवक्ताओ ने ग्राम न्यायालय से वादकारी को नकल जारी करने का अनुरोध किया जिसके लिए वादकारीयो को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।तथा तहसील परिसर के दक्षिण सटी हुई जमीन पर ग्राम न्यायालय स्थापित करने की बात कही जिसपर जिला जज संजीय पाण्डेय ने जल्द ही भूमि अधिग्रहण कराकर ग्राम न्यायालय स्थापित करने की बात कहते हुए कहा की आने वाले समय मे अधिवक्ताओ को सारी सुविधा यही से मिलेगा।वही निरीक्षण करने पहुँचे जिला जज ने ग्राम न्यायालय की व्यवस्था और फाईलों की रख रखाव देखकर प्रसन्नता जाहिर किया।इस दौरान तहसील बार अध्यक्ष उमानाथ भारती,शिवपूजन सिंह,विजय शर्मा राजेश पटेल,श्रीनाथ गोड़,सरोज राय,अश्वनी सिंह राजपूत,संतोष उपाध्याय,छोटेलाल,जयचंद,समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार