मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज जीतीं

भाजपा के बीपी सरोज को 35312 वोट से हराया, कहा- जनता ने धर्म की राजनीति को नकार दिया
~~~~
मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने बाजी मारी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35312 मतों से पराजित किया है। प्रिया सरोज को 449069 वोट जबकि वीपी सरोज को 413757 मिले। तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी कृपा शंकर सरोज को 156680 मत प्राप्त हुए।
प्रिया सरोज ने कहा कि मुझे खुशी है कि जनता ने मुझ पर विश्वास किया है। जनता के विश्वास पर मैं खरी उतरूंगी। रोजगार किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए काम करूंगी। इस बार संविधान बचाने वालों की जीत हुई है। जो संविधान को हरा रहे थे उनकी हार हुई है। जो एग्जिट पोल दिखा रहे थे 400 पार उनको करारा जवाब मिला। चुनाव जनता लड़ रही थी। जीतने का श्रेय मछलीशहर की जनता को दूँगी। संविधान खतरे में था। यही संविधान बचाने का मौका था। जनता ने धर्म की राजनीति को नकार दिया।

About The Author

Share the News