पिंडरा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां स्व. जितना देवी के निधन के चौथे दिन सोमवार को पैतृक गांव फत्तेपुर खौदा में बड़ी संख्या में राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचें। सभी ने स्व. जितना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी सवेदनाएं व्यक्त की।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि निधन के बाद उनके पैतृक गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वालों में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, सपा महासचिव रामअचल राजभर, पूर्व सांसद ग़ाज़ीपुर राधेमोहन सिंह, विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर, भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलिया संजय यादव, सुभासपा ज़िलाध्यक्ष जौनपुर बृजभान राजभर, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बसंतलाल गौतम, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहबाज आलम अशर्फी, जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र कुमार सिंह, चंदौली के सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्य, पूर्व डिप्टी एसपी अब्दुल कलाम सफ़ी, ब्लाक प्रमुख मोहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, पूर्व विधायक मधुबन उमेश चंद पांडेय, सासंद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, सांसद बीपी सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष देवरिया गिरीश चंद तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निषाद पार्टी धीरज सिंह, लोकसभा विस्तारक मछलीशहर अविनाश उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सैदपुर काटू सिंह आदि शोक व्यक्त करने पहुंचे।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित