पैर शरीर से अलग किया, भतीजी पर भी किया हमला; ग्रामीणों ने खंभे से बांधा~~~
लखीमपुर खीरी में पति ने पत्नी की सोते समय हत्या कर दी। उस पर ताबड़तोड़ फावड़े से कई वार किए। एक पैर भी काट कर शरीर से अलग कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर घर में मौजूद भतीजी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया। भतीजी के हाथ में चोट लगी है। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण इकठ्ठे हो गए।
भीड़ देखकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और खंभे में बांध दिया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
देर रात हुआ विवाद, सुबह कर दिया हमला
पढ़ुआ थाना के परमोधापुर गांव में अयोध्या प्रसाद, अपनी पत्नी अवधेशा देवी (40) और बच्चों के साथ रहता है। अयोध्या गांव में ही खेती का काम करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद सब सो गए। शनिवार सुबह अयोध्या प्रसाद उठा और सो रही पत्नी अवधेशा देवी पर फावड़े से वार करना शुरू कर दिया। हमले में अवधेशा देवी का पैर कट गया। पूरे कमरे में खून ही खून फैल गया।
More Stories
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी टली
पीएम आवास योजना में बनने वाले मकानों की बढ़ेगी कीमत
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद