मुख्तार की मौत के 8 दिन बाद बोले अफजाल अंसारी:

कहा-भाई की मौत की साजिश बृजेश सिंह ने रची, उसरी चट्टी कांड में माफिया को सरकार
बचाना चाहती है
~~~~~
अफजाल अंसारी ने मुख्तार की मौत के 8 दिन बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि मुख्तार के मौत की साजिश बृजेश सिंह ने रची थी। साथ ही अफजाल आरोप लगाया है कि उसरी चट्टी कांड में बृजेश सिंह को सरकार बचा रही है।
अफजाल अंसारी बृजेश सिंह का नाम लेकर कहा कि उसरी चट्टी कांड में आरोपियों को सजा दिलाने का काम जरूर करेंगे। अफजाल ने कहा उसरी चट्टी कांड में मुख्तार अहम गवाह थे। साजिश के तहत जेल में जहर देकर उन्हें मारा गया औऱ इसके पीछे बृजेश सिंह का हाथ है।

जेल में जहर का आरोप, बड़ी साजिश बताया

बुधवार को अफजाल अंसारी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित अपने घर पर कहा कि 19 मार्च को मुख्तार को खाने मे जहर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अदालत समेत हर जगह गुहार लगायी। मेडिकल कालेज मे मुख्तार ने मुझसे कहा था कि ये लोग इलाज के नाम पर नाटक करेंगे। अफजाल ने आरोप लगाया कि मुख्तार को मारने के पीछे ऊसरी चट्टी कांड मे बृजेश सिंह को बचाने की मंशा थी।

22 साल बाद कराया गया क्रास केस

ऊसरी चट्टी कांड मे 22 वर्ष बाद दूसरी स्टोरी गढ़ी गयी। एक घटना की दो कहानी लिखी गयी। अफजाल ने कहा कि ऊसरी कांड मे मुख्तार पर हमले को झूठा कहा। अफजाल ने आरोप लगाया कि पूरी सरकार बृजेश को बचाने के लिये कुछ भी करने को तैयार है। सरकार जमीन को आसमान, आसमान को जमीन कह रही है।

लगाया आरोप अंडरवर्ड से आज भी हैं रिश्ते

अफजाल ने कहा कि बृजेश सिंह देश के सबसे बड़े दुश्मन दाउद इब्राहिम का साथी है। सरकार उसको खुलेआम संरक्षण दे रही है। जबकि ऊसरी कांड का मुख्तार सबसे बड़ा साक्ष्य था। उस साक्ष्य को संरक्षण मिलना चाहिए था। लेकिन उस साक्ष्य की साजिश कर हत्या करायी गयी। अफजाल ने कहा कि हम न्याय पाने और पापियों को सजा दिलाने की कोशिश करेंगे। हम ऊसरी कांड के पापियों को सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

हमारी FIR दर्ज करे सरकार

अफजाल ने कहा कि मुख़्तार को जहर देकर मार गया है और इसके साक्ष्य हमारे पास मौजूद हैं। ऐसे में सरकार हमारी FIR दर्ज करे।

About The Author

Share the News