सुप्रिया सुले को बारामती से टिकट~~~
महाराष्ट्र में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शनिवार (30 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य की 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
इसमें वर्धा से अमर काले, दिंडोरी से भास्कर राव बगरे, बारामती से सुप्रिया सुले, शिरूर से अमोल कोल्हे और अहमदनगर से नीलेश लंके के नाम हैं। शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि भिवंडी सीट को लेकर कांग्रेस से चर्चा चल रही है। चर्चा के बाद पार्टी भिवंडी सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित करेगी।
इससे पहले 27 मार्च को शिवसेना उद्धव गुट ने 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। कांग्रेस, NCP (शरद गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत गठबंधन में है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ