कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर खान निरीक्षक व ट्रक ड्राइवर के बीच सड़क पर मारपीट की घटना सामने आई है। वारदात के बाद खान निरीक्षक ने ट्रक को चालक समेत पकड़ कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर देकर खान निरीक्षक और उनके गार्ड पर मारपीटकर मोबाइल रुपये छीनने व ट्रक का सीसा तोड़ने का आरोप लगाया है।
जबकि खान निरीक्षक ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ट्रक चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाया गया है। अफसरों के निर्देश के क्रम मे केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ