बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को पानी टंकी के पास मिली अज्ञात अधेड़ के लाश की पहचान ईंट भट्ठे पर कार्यरत एक मजदूर के रूप में उसके साथी और परिजनों ने किया है वहीं स्थानीय पुलिस लाश की पहचान हो जाने पर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बड़ागांव आशीष मिश्रा ने बताया की पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगा।
बताते चलें की स्थानीय कस्बे में स्थित जल निगम पानी टंकी के पास रविवार को सुबह पैर में चोट लगी एक पचास वर्षीय युवक की लाश मिली थी जिसका पहचान नहीं हो पाया था।लाश के पास मिली डायरी में अंकित फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सुचित किया और आज सुबह उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त झारखंड प्रांत के जनपद लोहरदगा के अंतर्गत थानाक्षेत्र सेनहा ग्राम जगरा निवासी बुद्धू ओराव पुत्र सुपाल ओराव के रूप में किया गया। मृतक स्थानीय थानाक्षेत्र के ही इटहा (कुसमुरा) गांव में स्थित एक ईट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मृतक के गांव से आये परिजन रमेश और ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने पहचान की पुष्टि की है। परिजनों के अनुसार मृतक शराब पीने का लती था तथा परिजन पुलिस से विधिक छत करने का निवेदन किया है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार