पिंडरा।क्षेत्र स्थित श्री बलदेव पीजी कालेज के सभगार में सोमवार को स्मार्टफोन का वितरण छात्र-छात्राओं को किया गया। मोबाइल का वितरण महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ एस.डी. अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त खंड विकास अधिकारी गिरीश मिश्रा उपस्थित रहे । प्राचार्य प्रो रविंद्र कुमार द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन/ मोबाइल प्राप्त करने पर बधाई दी तथा इसके सदुपयोग के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ आनंद प्रकाश, डॉ अरुण कुमार, आलोक चौबे डॉ उमाकांत सिंह, डॉ बृजेश शुक्ला, डॉ तरुण उपाध्याय,,डॉ तनुजा ,डॉ सीता सिंह, डॉ आभा ,डॉ ऐश्वर्या चौबे तथा अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो उदय प्रकाश पांडे ने किया। छात्र छात्राओं को कुल 348 स्मार्टफोन का वितरण किया गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार