[31/01, 20:25] +91 94517 35566: ED ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार

सूत्रों के हवाले से खबर; चंपई सोरेन बन सकते हैं सीएम, विधायक गए राजभवन

जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ED ने गिरफ्तार कर लिया है। यह खबर सूत्रों से आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलने तीन ट्रैवलर से निकल गए हैं। विधायक राजभवन में परेड करेंगे।
ऐसे में विधायक सीएम सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल को देकर नए मुख्यमंत्री के लिए कल्पना सोरेन या चंपई सोरेन का नाम बढ़ा सकते हैं।
7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस में है। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। सीएम आवास डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सीएम हेमंत सोरेन को ED गिरफ्तार कर सकती है। सीएम की कारकेड की गाड़ियां भी बाहर निकली हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं थे।
पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।
[31/01, 20:27] +91 94517 35566: *पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब नए ग्राहक नहीं जोड़ पाएगा:* 

RBI ने तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, 29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस भी नहीं दे पाएगी कंपनी

~
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने तत्काल प्रभाव से Paytm की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी है। RBI ने 31 जनवरी 2024 को यह आदेश जारी किया है। केंद्रीय बैंक ने नियमों का पालन नहीं करने के चलते पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है।

29 फरवरी के बाद बैंकिंग सर्विस भी नहीं दे पाएगा पेटीएम पेमेंट बैंक

इसके साथ ही RBI ने कंपनी को यह आदेश भी दिया है कि 29 फरवरी के बाद मौजूदा ग्राहकों के भी अकाउंट में अमाउंट ऐड करने पर रोक लगा दी जाए। इस आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक में क्रेडिट/डिपॉजिट ट्रांजेक्शन नहीं होगा। वहीं 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक बैंकिंग सर्विस भी नहीं दे पाएगा।

About The Author

Share the News

You may have missed