आकाशीय बिजली का कहर: पति-पत्नी की मौत, 5 झुलसे — खेत से लौटती महिलाओं पर टूटा आसमान

पिंडरा/सिंधोरा। शुक्रवार दोपहर मौसम ने ऐसा करवट बदली कि कई परिवारों की जिंदगी उजड़ गई। अचानक गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने एक दंपत्ति की जान ले ली, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

सबसे दर्दनाक हादसा भदेवली गांव में हुआ, जहां मिडिल स्कूल के शिक्षक रमेश राम (55) और उनकी पत्नी चमेला देवी (50) बिजली की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कबीरचौरा अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

खेत से लौट रहीं महिलाओं पर गिरी बिजली

करीब 3:30 बजे जाठी गांव में गेहूं की कटाई कर घर लौट रही महिलाओं पर बिजली गिर गई।
इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं—

विमला देवी (30) पत्नी नरेश चौहान

सुनीता (20) पुत्री सुरेश

मनीता (16) पुत्री सुरेश

तीनों ननद-भौजाई बताई जा रही हैं। अचानक बारिश और तेज गर्जना के बीच गिरी बिजली ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया।

अलग-अलग गांवों में भी गिरी बिजली

चारों गांव में सरिता देवी (32) और उनका 10 वर्षीय बेटा आशीष यादव भी झुलस गए

कई जगहों पर खेतों में काम कर रहे लोग जान बचाकर भागते नजर आए

स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम अचानक बदला और कुछ ही मिनटों में कई जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुईं।

अस्पतालों में भर्ती, एक की हालत थी नाजुक

सभी घायलों को तत्काल सिंधोरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रमेश राम की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दंपत्ति की मौत हो गई।

ग्रामीणों में दहशत, हर साल बन रहा खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी इसी इलाके में आकाशीय बिजली से एक किसान की मौत हो चुकी है।
लगातार हो रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

बड़ा सवाल

आखिर हर साल आकाशीय बिजली से जान जाने के बाद भी
ग्रामीण इलाकों में चेतावनी और बचाव व्यवस्था क्यों नहीं मजबूत हो पा रही?

तो वही सूचना मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पिंडरा के पूर्व वधायक अजय राय के बेटे शांतनु राय अस्पताल में पहुंच कर परिवार को सांत्वना दिए और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहे और पूरी मदद करने के लिए कहा

About The Author

Share the News