फर्जी ‘आर्मी ऑफिसर’ बनकर लाखों की ठगी, STF ने वाराणसी से सरगना दबोचा

वाराणसी। (STF) ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना धर्मेन्द्र पाण्डेय को से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर बेरोजगार युवकों से मोटी रकम वसूलता था।

ऐसे हुआ खुलासा

STF फील्ड यूनिट वाराणसी को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि क्षेत्र में फर्जी भर्ती गिरोह सक्रिय है। जांच के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस से भी इसी तरह की सूचना साझा की गई।
30 मार्च की रात पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के विभूति इन्क्लेव में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या-क्या बरामद हुआ

गिरफ्तार आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए—

  • 2 मोबाइल फोन
  • 3 आधार कार्ड (अलग-अलग नंबर)
  • 3 पैन कार्ड (अलग-अलग नंबर)
  • 2 ड्राइविंग लाइसेंस (भिन्न पते)
  • 3 एटीएम कार्ड
  • अन्य व्यक्तियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • के 2 फर्जी आईडी कार्ड

कैसे करता था ठगी

पूछताछ में सामने आया कि धर्मेन्द्र पाण्डेय ने खुद को “कमांडिंग ऑफिसर, आर्मी इंटेलिजेंस” बताने के लिए फर्जी आईडी बनवा रखी थी।
वह आर्मी, रेलवे, शिक्षा विभाग और अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये वसूलता था।

फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराकर वह खुद को ट्रेस होने से बचाता था। जब पीड़ित नौकरी या पैसे की मांग करते, तो उन्हें दूसरे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर टाल देता था।

दर्ज हुआ मुकदमा

आरोपी के खिलाफ भेलूपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


(रॉयल शाइन टाइम्स के लिए विशेष रिपोर्ट)

About The Author

Share the News