वाराणसी। शहर के एयरपोर्ट संपर्क मार्ग पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसा सगुनहां गांव के सामने रात करीब 11:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और पास खड़ा बिजली का पोल भी उखड़ गया।
इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 20 वर्षीय नितिन सिंह (निवासी चिउरापुर) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद बसनी निवासी संदीप को भी चोटें आईं। संदीप की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो बाबतपुर बाजार स्थित एक होटल से एयरपोर्ट पर यात्री लेने जा रही थी। इसी दौरान सगुनहां गांव के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर पार करते हुए पेड़ से जा भिड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही बाबतपुर चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा मौके पर पहुंचे। वहीं चिउरापुर गांव के प्रधान विपिन सिंह भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा पहले काजीसराय स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए नितिन सिंह को रेफर किया गया।
डॉक्टरों के अनुसार नितिन सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

More Stories
“UP Police में बड़ा प्रमोशन: 1592 आरक्षी बने मुख्य आरक्षी, DGP ने जारी किया आदेश”
फर्जी ‘आर्मी ऑफिसर’ बनकर लाखों की ठगी, STF ने वाराणसी से सरगना दबोचा
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 15 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा