अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 15 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के भुसेहरा गोपीपुर गांव निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति संदीप कुमार 19 फरवरी 2026 की रात करीब 12 बजे पिंडरा बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल संदीप कुमार को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पीड़िता की शिकायत पर फूलपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) व 324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Share the News