पिंडरा (वाराणसी)। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक Ajay Rai का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने अपने नेता को विजय माला पहनाकर आगामी मिशन 2027 में जीत का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में “कांग्रेस जिंदाबाद” और “अजय राय आगे बढ़ो” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर पटेल सहित मनीष मेमोरिया, ओमप्रकाश ओझा, श्री प्रकाश सिंह, रामसनेही पांडे, श्याम बाबू, राजूराम, शिवम सिंह मन्ना राजभर समेत कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है, और आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी मजबूती के साथ जीत हासिल करेगी।
(रॉयल शाइन टाइम्स)

More Stories
एडीआरएम ने एडवांस सिग्नल प्रणाली को कराया दुरुस्त, 5 घंटे तक मौके पर रहे
राजस्व मामलों पर मंत्री की सख्ती: ‘जीरो पेंडेंसी’ का लक्ष्य तय
राजस्व मामलों पर मंत्री की सख्ती: ‘जीरो पेंडेंसी’ का लक्ष्य तय