पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के विविरछा (रामपुर) गांव से एक 18 वर्षीय छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विविरछा निवासी मनोज यादव का पुत्र शिवम यादव गुरुवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह जब परिजन जागे तो वह अपने बिस्तर पर नहीं मिला। घर और आसपास काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
परिजन परेशान होकर फूलपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी।
थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कठिरांव चौकी प्रभारी सत्यजीत सिंह को जांच सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

More Stories
राजस्व मामलों पर मंत्री की सख्ती: ‘जीरो पेंडेंसी’ का लक्ष्य तय
राजस्व मामलों पर मंत्री की सख्ती: ‘जीरो पेंडेंसी’ का लक्ष्य तय
ट्रांसफार्मर की चिंगारी से 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख