वाराणसी (अखरी):
अखरी स्थित श्री सितलेखर महादेव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा द्वारा हिन्दू नव वर्ष उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर हिन्दू समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय शास्त्री, बब्बू सिंह, गणपति, बच्चा सिंह, नारायणी सिंह, पिंटू सिंह, डॉ. रविन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने हिन्दू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, संस्कार और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान शाखा के माध्यम से अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। उपस्थित लोगों ने हिन्दू नव वर्ष को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इसे धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।

More Stories
वाराणसी कोर्ट में SHO पर अभद्र व्यवहार का आरोप, अभियोजन अधिकारी ने DCP से की कार्रवाई की मांग
31 मार्च डेडलाइन: टैक्स नहीं जमा किया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम सख्त
🦟 अप्रैल में वाराणसी में ‘मच्छरों पर वार’ अभियान: घर-घर दस्तक देंगे स्वास्थ्यकर्मी