हाइजीन व फाइव एस पर छात्रों को किया गया जागरूक, नवरात्रि पर मिले उपहार

पिंडरा।
प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को छात्रों को हाइजीन एवं फाइव एस (5S) के प्रति जागरूक किया गया। करखियांव एग्रो पार्क स्थित श्रीनाथ बेकर्स लिमिटेड (पारले 20-20) की टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी।

इस दौरान प्रोडक्शन मैनेजर कमलेश शर्मा व आशीष सिंह, कोऑर्डिनेटर हरिकांत मिश्रा और पर्यवेक्षक ओम प्रकाश पांडेय ने छात्रों को फाइव एस के सिद्धांतों—सफाई, सुव्यवस्था और अनुशासन—के बारे में सरल तरीके से समझाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कई सवाल पूछे, जिनका टीम द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की व्यवस्था, कार्यप्रणाली और पुस्तकालय की टीम की सराहना भी की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. कुँवर पंकज सिंह की उपस्थिति में कंपनी की ओर से सभी छात्रों को नवरात्रि के उपहार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम से बच्चों में स्वच्छता और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उन्होंने इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Share the News