पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं संग की चाय पर चर्चा

बाबतपुर (वाराणसी):
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पटेल ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले बाबतपुर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से बातचीत की तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

चर्चा के दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता साफ दिखाई दी।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सुजीत सिंह टिका, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, पवन सिंह, उज्ज्वल वर्मा, हिमांशु सिंह, सुनील पटेल, अजय पटेल, सर्वेश सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष व प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News