बच्चों ने प्रश्नोत्तरी में भी लिया भाग
पिंडरा। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान “एक कदम स्वच्छता की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पिंडरा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय जमापुर में स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवलान कम्पनी द्वारा सीसीआर फंड के तहत किया गया।
संगोष्ठी के दौरान कम्पनी की ओर से दर्जनों छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल-खेल में बच्चों को साफ-सफाई के महत्व, हाथ धोने की सही विधि तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को सेवलान किट के तहत हैंडवाश, साबुन एवं लूडो वितरित किया गया। कम्पनी की ओर से सुपरवाइजर श्रीनेत मिश्रा ने बच्चों को हैंडवाश के उपयोग और हाथ धोने के सही तरीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

More Stories
यूपी भाजपा में संगठन का विस्तार: 11 नए जिलाध्यक्ष घोषित
नदी मार्ग से बिहार भेजी जा रही 23 लाख की अवैध शराब पकड़ी
रंगभरी एकादशी पर काशी होगी महादेव के रंग में सराबोर