शिकायत के बाद पहुंचे सीडीपीओ, जांच में मिली गड़बड़ी; राशन वितरण के दौरान गाली-गलौज का आरोप
हरहुआ (वाराणसी)। ब्लॉक हरहुआ के ग्राम सभा रूपापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) मौके पर पहुंचे और केंद्र की जांच की।
जांच के दौरान अभिलेखों एवं राशन वितरण व्यवस्था में कथित गड़बड़ी सामने आने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाभार्थी बच्चों को मिलने वाले राशन और अन्य सामग्री के वितरण में अनियमितता बरती जा रही थी।
इसी बीच, जब पुनः राशन वितरण का समय आया तो शिकायतकर्ताओं को केंद्र पर बुलाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गाली-गलौज किए जाने का आरोप भी सामने आया है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि शिकायत करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों और बच्चों को उनके अधिकार का पूरा लाभ मिल सके।
वहीं, इस पूरे मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अभद्र व्यवहार सिद्ध होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

More Stories
🚨 का बड़ा एक्शन: 3.70 कुंतल गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
काशी द्वार योजना को लेकर सपा प्रतिनिधि मंडल किसानों से मिला
सिविल डिफेंस के तहत सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती