चार्ज संभालते ही एक्शन में प्रशांत कुमार, शिक्षकों की भर्ती को दी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने TET, TGT, PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा करते हुए परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इसके अनुसार परीक्षाएं अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

यह अहम निर्णय आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। आयोग ने साफ किया है कि सभी परीक्षाएं सुरक्षा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों के साथ संपन्न कराई जाएंगी।


UPESSC परीक्षा कैलेंडर 2026

सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या–51)
👉 18 व 19 अप्रैल 2026 (शनिवार–रविवार)

प्रवक्ता / PGT (विज्ञापन संख्या–02/2022)
👉 9 व 10 मई 2026

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक / TGT (विज्ञापन संख्या–01/2022)
👉 3 व 4 जून 2026

UP शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026
👉 2, 3 व 4 जुलाई 2026


पहले स्थगित परीक्षा पर स्थिति साफ

आयोग के अनुसार सहायक आचार्य (विज्ञापन–51) की परीक्षा पहले 16–17 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा अप्रैल 2026 में कराई जाएगी।
परीक्षा केंद्र, पाली और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।


आवेदन व सूचना केवल वेबसाइट पर

सहायक आचार्य भर्ती की विषयवार सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी होगी

UP TET 2026 के लिए अलग से विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे

आयोग ने अभ्यर्थियों को फर्जी सूचनाओं से सावधान रहने और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी है।


अभ्यर्थियों में बढ़ा उत्साह

लंबे समय से अटकी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर अब तस्वीर साफ होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लाखों उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा कैलेंडर एक बड़ी राहत माना जा रहा है।


TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश

Supreme Court of India ने 1 सितंबर 2025 की सुनवाई में स्पष्ट किया था कि TET उत्तीर्ण किए बिना कोई भी शिक्षक योग्य नहीं माना जाएगा।
यह फैसला जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सुनाया था। इस निर्देश से देशभर में लगभग 10 लाख शिक्षक प्रभावित हुए, जिनमें अकेले उत्तर प्रदेश के करीब 2 लाख शिक्षक शामिल हैं।


रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News