पिंडरा।
फूलपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर करखियाव स्थित देशी शराब के ठेके के पास से नंदकिशोर जायसवाल, निवासी ग्राम शहाबाजपुर, थाना मोहनिया, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार को गिरफ्तार किया। बरामद शराब बिंडेज लाइम ब्रांड की बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ