संजय सिंह और पप्पू यादव से जुड़ी पोस्ट्स पर उठे सवाल, 8 FIR दर्ज
वाराणसी।
मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और AI जनरेटेड तस्वीरों के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस प्रकरण में थाना चौक में 8 अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं। FIR में 8 व्यक्तियों और एक X (ट्विटर) हैंडल को नामजद किया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब सोशल मीडिया पर और से जुड़ी पोस्ट्स और बयानों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस के अनुसार से संबंधित भ्रामक व असत्य AI तस्वीरें प्रसारित कर धार्मिक भावनाएं भड़काने, समाज में आक्रोश फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इस संबंध में थाना चौक में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 298, 299 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
X हैंडल से फैलाई गई भ्रामक सामग्री
मामले में तमिलनाडु के रामानाथपुरम जनपद निवासी Mano पुत्र Pachamal ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। शिकायत के अनुसार उनकी कंपनी 15 नवंबर 2025 से मणिकर्णिका घाट पर स्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने और सुंदरीकरण का कार्य कर रही है।
शिकायत में बताया गया कि X हैंडल यूजर Ashutosh Potnis (@daksinapathpati) ने 16 जनवरी 2026 की रात 10:02 बजे मणिकर्णिका घाट के कार्य को लेकर वास्तविक तथ्यों के विपरीत, असत्य और भ्रामक फोटोग्राफ्स साझा किए। इन पोस्ट्स के जरिए हिंदू देवी-देवताओं में आस्था रखने वाले लोगों को भ्रमित करने और समाज में तनाव फैलाने का प्रयास किया गया।
सरकार और आस्था को निशाना बनाने का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप है कि सोशल मीडिया पोस्ट्स में भारत सरकार की तुलना विदेशी आक्रांता औरंगजेब से की गई, जिससे सरकार में आस्था रखने वाले नागरिकों में रोष उत्पन्न हुआ और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा। इन पोस्ट्स पर लगातार री-पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण होता गया।
प्रशासन का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अफवाह और भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। मणिकर्णिका घाट पर चल रहा सुंदरीकरण कार्य पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप है। काशी की आस्था, विरासत और सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ