सिंधोरा ()।
थाना सिंधोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगांव मड़ई में गुरुवार सुबह एक ट्यूबवेल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिंधोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार शव की स्थिति ऐसी है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मृतक गांव या आसपास के क्षेत्र का निवासी नहीं है।
जेब से मिले कागजात
पुलिस को मृतक की जेब से कुछ कागजात मिले हैं, जिनमें एक फटा हुआ ट्रेन टिकट शामिल है, जो संभवतः चेन्नई का बताया जा रहा है। इसके अलावा एक फटा हुआ विजिटिंग कार्ड और एक अस्पष्ट पहचान पत्र भी बरामद हुआ है, जिस पर फोटो के साथ नाम ‘आफ्ताब आलम’ लिखा हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शव वहां कब और कैसे पहुंचा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
— रॉयल शाइन टाइम्स पेपर के लिए

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ