पिंडरा विस् क्षेत्र में 17 मतदाताओ की होगी मैपिंग– एसडीएम

पिंडरा।
पिंडरा तहसील सभागार में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद बुधवार को तहसील सभागार में एईआरओ व सुपरवाइजर की बैठक हुई। जिसमें ईआरओ/एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने पिंडरा विस् क्षेत्र के मतदाता सूची से वंचित 17 हजार मतदाताओ की मैपिंग करने के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशो के तहत प्रमाण पत्र लेने के बाद पुराने व नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रकिया के बाबत जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहाकि सभी बीएलओ जो एसआइआर से जुड़े थे उन्हें फिर से कार्यो के बाबत जानकारी देते हुए समय से कार्यो को पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान एईआरओ/प्रभारी तहसीलदार कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, प्राची केसरवानी, बीडीओ देवेंद्र सिंह, बीईओ विनोद मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयहिंद राम, अनामिका, कैलाश यादव समेत अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News