महगांव में जरूरतमंदों को ठंड से राहत, कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

अपने गांव महगांव में, अपने घर पर हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी गरीब व जरूरतमंद माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों को बढ़ती ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों और महिलाओं ने आयोजक को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि आप ऐसे ही निरंतर समाजसेवा करते हुए आगे बढ़ते रहें। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।

आयोजक समाजसेवी विनीत सिंह ने कहा कि आप सभी माताओं, बहनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद सदैव बना रहे, ताकि भविष्य में भी समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहा जा सके।

— समाजसेवी अपना बिनीत

About The Author

Share the News