सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में हुई 10 लाख रुपये की टप्पेबाज़ी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने नायडू गैंग की एक महिला सदस्य सहित दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य गैंग लीडर समेत अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
ऐसे हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को कस्बा रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान के सामने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की टप्पेबाज़ी की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 1273/2025, धारा 318(4), 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान सामने आया कि यह घटना नायडू गैंग द्वारा पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग की महिला सदस्य और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से—
₹9,890 नकद
एक चाकू
बरामद किया गया है। अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता
नंदिनी, पत्नी राजू
निवासी: वाकीपाड़ा, करंजी खुर्द, थाना नवापुर, जिला नंदुरबार (महाराष्ट्र)
उम्र: लगभग 35 वर्ष
➡️ साथ में 02 बाल अपचारी भी गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त
- रामू, निवासी कामराजनगर, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)
- बालामुर्गन, निवासी करंजी खुर्द, नवापुर (महाराष्ट्र)
- गैंग लीडर – सुब्रमन्यम, निवासी करंजी खुर्द, नवापुर (महाराष्ट्र)
पुलिस के अनुसार, मुख्य गैंग लीडर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अमित सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा
उपनिरीक्षक सविता सरोज, महिला थानाध्यक्ष
कांस्टेबल राजेश पासवान
महिला कांस्टेबल प्रिया यादव
सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ठगी, टप्पेबाज़ी और संगठित अपराध में लिप्त गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ