क्रिकेट मैच के दौरान युवक की पिटाई, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

करखियाव गांव निवासी अजय यादव पुत्र समरजीत यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 28 दिसंबर की शाम करीब छह बजे वह गांव में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान व्हाइट बॉल को लेकर गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दबंग युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व लाठी से हमला कर दिया।

हमले में अजय यादव के सिर, आंख के नीचे, पीठ और कमर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान पीड़ित का पर्स भी गिर गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशन राजभर, अभिषेक राजभर, विरेंद्र राजभर, विजय राजभर, सत्यम राजभर, आशीष राजभर व राजकुमार राजभर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 352, 115(2) व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

Share the News