पिंडरा। विकास खंड पिंडरा के सभागार में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रवासी सुनील सिंह रहे।
सम्मेलन की शुरुआत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मीना चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को देश कभी नहीं भूल सकता। अटल आवास योजना, अटल पेंशन योजना तथा हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने जैसी योजनाएं आज भी जनहित में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।
विशिष्ट अतिथि सुनील सिंह ने एसआईआर से संबंधित जानकारी को विस्तार से साझा करते हुए बताया कि आगामी 31 दिसंबर 2025 को इसकी रोल प्रकाशित की जाएगी, जिसका कार्यकर्ताओं द्वारा गहन निरीक्षण किया जाना आवश्यक होगा।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश गुप्ता, डॉ. जे. पी. दुबे, फौजदार शर्मा, सुनील दत्त वर्मा, बसंत उपाध्याय, डॉ. अशोक गौतम, एडवोकेट आशीष प्रकाश सिंह, हौसिला पांडेय, दिनेश सिंह, दीपक सिंह, उमेश सिंह, रमेश पटेल, गणेश प्रजापति, रवि मिश्रा, अभिषेक राजपूत, माया पटेल, अतुल रावत (बेलवां) सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार