वाराणसी।
विकासखंड सेवापुरी के खरगूपुर ग्राम सभा में रविवार को मां दुर्गा सनातन धर्म प्रवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के मुखिया व अध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आसपास के गांवों से आए लगभग चार दर्जन से अधिक गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि कड़ाके की ठंड में हर व्यक्ति सक्षम नहीं होता कि वह सर्दी से बचाव के सभी साधन जुटा सके। ऐसे में संस्था का प्रयास है कि ठंड से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों को कंबल वितरण करने के बाद आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।
सनातन धर्म पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि आज कई ताकतें सनातन धर्म को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे में सभी हिंदुओं को एकजुट होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही समाज के गरीब वर्ग को गरीबी से उबारने के लिए हर संभव मदद किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग किया जाता है तथा गरीब लोगों को कार्यकुशल बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि वे सम्मानजनक आजीविका चला सकें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद मिश्रा (गुड्डू), अजय दुबे, आशुतोष पाण्डेय, संतोष मिश्रा, सतीश पटेल, बबलू मिश्रा, सौरभ, उमेश, मनीष, प्रवीण सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ