भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

चिरईगांव/वाराणसी।
क्षेत्र की नारायणपुर ग्राम सभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अवनीश पाठक ने अटल बिहारी बाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित महान व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी अपनी ओजस्वी वाणी, वाकपटुता और सशक्त लेखनी के कारण न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय रहे।

मुख्य वक्ता ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी के विचार सुशासन की मजबूत नींव हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। आज उनके जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेक्टर संयोजक आनंद चौबे, अनिल पाठक, आशीष पाठक, दीपक पाल, कमलेश गोड़, लालबहादुर, राजन पाठक, लालमन चौहान, चंदन, कार्तिक, नितिन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News