शिवपुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन, एकता और संस्कृति का दिया गया संदेश

शिवपुर।
दान्दुपुर–चाँदमारी क्षेत्र, शिवपुर में रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के आयोजक एवं स्वागतकर्ता हिन्दू सम्मेलन के महामंत्री सर्वेश सिंह सोनू रहे, जिनके नेतृत्व में सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्वामी नारद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में हिन्दू एकता, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य वक्ता स्वान्त रंजन जी ने समाज को संगठित होकर राष्ट्र और संस्कृति के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सर्वेश सिंह सोनू ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा तभी संभव है, जब हिन्दू समाज एकजुट होकर आगे आए। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जागरूकता और संस्कारों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सम्मेलन में आलोक सिन्हा, प्रशांत सिंह, सन्नी सिंह, आलोक सिंह, प्रतीक सिंह, उत्कर्ष पांडेय, दीपु, आज़ाद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News