वाराणसी।
अंतरजनपदीय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत थाना कैंट पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट सर्किल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट के नेतृत्व में टीम द्वारा यह सफलता प्राप्त की गई।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 19 दिसंबर की रात्रि लगभग 10:30 बजे, थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत छोटी कटिंग मैदान के पास चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
पवन यादव (24 वर्ष) पुत्र पारस यादव
अभिषेक यादव (20 वर्ष) पुत्र रामचन्द्र यादव
निवासी: हरिहरपुर धरहरा, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है।
बरामदगी
अभियुक्तों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस और अपाचे आरटीआर सहित अन्य वाहन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद सभी वाहन थाना कैंट क्षेत्र में पूर्व में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं।
पूछताछ व विधिक कार्रवाई
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज कई आपराधिक मामलों की पुष्टि हुई है। मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, सुमित पाण्डेय, आकाश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, प्रवेश कुमार कुंतल, कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, प्रियंशु तिवारी एवं अनीत कुमार शामिल रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ