महगांव में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित, राष्ट्र व धर्म के प्रति लिया गया संकल्प

पिंडरा (वाराणसी)।
हिन्दू तन-मन, हिन्दू जीवन और रग-रग में हिन्दू पहचान की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आज ग्राम महगांव स्थित ओम साईं लॉन (सरैया पेट्रोल पंप के सामने) भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ-साथ मातृशक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात भारत माता की आराधना कर राष्ट्र और धर्म की रक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव के जागरण का माध्यम है।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख संतोष जी रहे। उनके साथ मंच पर जिला प्रचारक काशी प्रांत अजेय जी, सह जिला कार्यवाह डॉ. अनुराग जी, व्यवस्था प्रमुख काशी जिला प्रमोद जी तथा खंड कार्यवाह पिंडरा खंड ओम जी उपस्थित रहे।

मंच पर मातृशक्ति की ओर से रविता सिंह जी सहित संतोष सिंह (राजू) जी, विनोद मौर्या जी एवं अभिषेक मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद गांव व क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाई-बंधुओं की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

आयोजकों ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों, युवाओं और मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और धर्मनिष्ठा के नारों के साथ हुआ—
जय श्री राम, जय हिंद, जय सनातन, भारत माता की जय।

About The Author

Share the News